राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 2023: आवेदन प्रक्रिया, लाभ व पात्रता
0मुकेश बिश्नोईSeptember 09, 2023
Vishwakarma Kamgar Kalyan Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य के विभिन्न आय वर्ग के लोगों को आर्थिक विकास हेतु कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बजट 2023-24 में राज्य के अल्प आय वर्ग के महिलाओं, कामगारों, विभिन्न वंचित वर्ग अथवा हस्तशिल्प, माटी कला इत्यादि से जुड़े लोगों के लिए राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा कामगारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से इन वर्गों के लोगों के लिए स्वरोजगार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। जिससे इनकी आय में वृद्धि होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan Vishwakarma Kamgar Kalyan Yojana 2023 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे इस योजना के माध्यम से कितना लाभ मिलेगा? योजना के उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया क्या है? आदि के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Vishwakarma Kamgar Kalyan Yojana 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 पेश करते समय 10 फरवरी 2023 को विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वंचित और श्रमिक वर्ग के लोगों को सम्मिलित किया जाएगा। Vishwakarma Kamgar Kalyan Yojana के माध्यम से अल्प आय वर्ग के 1 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कलाकारों और श्रमिकों एवं महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक उपकरणों जैसे किट, सिलाई मशीन आदि की खरीद के लिए 5-5 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के 30,000 हस्तशिल्प और कला कारीगरों को उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मेलों में भी भाग ले सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत हस्तशिल्पी, केश कला, माटी कला, कारीगर एवं घुमंतू को स्वरोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना छोटे श्रमिकों के जीवन स्तर को बदलने में कारागार साबित होगी। जिससे कला कारीगरों को आत्मनिर्भर होने का मौका मिलेगा।
राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम
Vishwakarma Kamgar Kalyan Yojana
शुरू की गई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थी
राज्य की निम्न आय वर्ग की महिला एवं श्रमिक
उद्देश्य
स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना